https://www.azuretouradvisor.in
917774977511

MP Tourism: एडवेंचर के शौकीनों के लिए बेस्ट है ...

MP Tourism
2024-05-07T09:46:31
Azure Tour Advisor
MP Tourism: एडवेंचर के शौकीनों के लिए बेस्ट है ...

MP Tourism: एडवेंचर के शौकीनों के लिए बेस्ट है मध्य प्रदेश की ये जगहें, यहां जमकर करें मौज मस्ती मध्य प्रदेश अपनी खूबसूरती, संस्कृति और परंपरा की वजह से हिंदुस्तान के दिल के नाम से पहचाना जाता है। यहां पर कई सारे ऐसे स्थान मौजूद है जहां पर एडवेंचर ट्रिप की जा सकती है। MP Tourism: मध्य प्रदेश भारत का एक बहुत खूबसूरत और प्रसिद्ध राज्य है। अपनी बेहतरीन संस्कृति, परंपरा, पर्यटक स्थल और खानपान की वजह से इस राज्य को हिंदुस्तान का दिल कहा जाता है। पर्यटक देशी और या विदेशी सभी के बीच मध्य प्रदेश काफी फेमस है। पर्यटन की बात करें तो मध्य प्रदेश में कई सारे स्थल ऐसे हैं जहां पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलती है। यहां आपको कई सारे धार्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक पर्यटक स्थल देखने को मिल जाएंगे। अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं और एमपी की एडवेंचर डेस्टिनेशन की तलाश कर रहे हैं तो चलिए आज हम आपको यहां के कुछ स्थानों के बारे में बताते हैं। पचमढ़ी जो लोग एडवेंचर के शौकीन हैं। वह चाहे तो खूबसूरत हिल स्टेशन पचमढ़ी जा सकते हैं। यहां पर उन्हें पैराग्लाइडिंग जैसे एडवेंचर का आनंद लेने को मिल जाएगा। एडवेंचर के साथ यहां की हसीन खूबसूरत वादियां दिल भी जीत लेंगी। ओरछा ओरछा एक ऐतिहासिक नगरी है और अपनी ऐतिहासिक इमारत की वजह से पहचानी जाती है। यहां रामराजा का एक बहुत पुराना मंदिर भी मौजूद है। ऐतिहासिक स्थलों की शहर के अलावा आप यहां रिवर राफ्टिंग जैसे एडवेंचर का आनंद भी ले सकते हैं। यहां बेतवा नदी में रिवर राफ्टिंग करवाई जाती है और बड़ी संख्या में पर्यटक कि एडवेंचर का आनंद उठाते हैं। बांधवगढ़ नेशनल पार्क अगर आप घूमने फिरने की शौकीन हैं तो बांधवगढ़ नेशनल पार्क का दीदार आपके जरूर करना चाहिए। यहां पर आपको जंगली जानवरों को पास से देखने का मौका मिलेगा। हालांकि जानवरों के बीच सफारी करना भी किसी एडवेंचर से कम नहीं होता। लेकिन अगर आप सच में एडवेंचर करना चाहते हैं तो यहां पर हॉट एयर बैलून राइड का आनंद उठा सकते हैं। ढाना जीवन में एक बार स्काई डाइविंग करने का सपना हर किसी का होता है। अगर आप भी इस सपने को जीना चाहते हैं तो सागर के ढाना में इस शानदार एडवेंचर का आनंद उठा सकते हैं। अमरकंटक अगर आप ट्रैकिंग जैसी एक्टिविटी पर जाने के बारे में सोच रहे हैं तो इसके लिए अमरकंटक के पहाड़ बेस्ट साबित होने वाले हैं। यहां आस-पास वाली हरियाली और जंगल आपको प्रकृति की खूबसूरती में खोने पर मजबूर कर देंगे। पचमढ़ी में भी आप ट्रैकिंग का आनंद ले सकते हैं।

Message Us

other updates

Book Appointment

No services available for booking.

Select Staff

AnyBody

Morning
    Afternoon
      Evening
        Night
          Appointment Slot Unavailable
          Your enquiry
          Mobile or Email

          Appointment date & time

          Sunday, 7 Aug, 6:00 PM

          Your Name
          Mobile Number
          Email Id
          Message

          Balinese massage - 60 min

          INR 200

          INR 500

          services True True +918048032204